विदिशा में उदयगिरि पहाड़ी पर फिर दिखा तेंदुआ:वन विभाग ने लगाए कैमरे; 50 बछड़ों को सुरक्षित जगह भेजा गया

विदिशा के उदयगिरि की पहाड़ी पर तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। तेंदुआ श्री विद्यासागर गोशाला के आसपास और पहाड़ी से सटी बस्ती में देखा गया है। गोशाला में एक हजार से ज्यादा गाय और बछड़े हैं। ये पहली घटना नहीं है। पहले भी तेंदुआ दो बार गोशाला में घुसकर बछड़ों का शिकार कर चुका है। वन विभाग ने पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया था। लेकिन वो हर बार बच निकला। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में तेंदुआ पहाड़ी की ओर आ जाता है। 50 से ज्यादा बछड़ों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया गोशाला अध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि तेंदुआ पिछले दो दिनों से पहाड़ी पर दिख रहा है। सुरक्षा के लिए 50 से ज्यादा बछड़ों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। गोशाला के चारों ओर तार फेंसिंग की गई है। 19 कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। रात में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्हें मवेशियों को बचाने के लिए जान जोखिम में न डालने की सलाह दी है। तेंदुए द्वारा मवेशी का शिकार करने पर सरकार मुआवजा देगी।