शाजापुर में रात 2 बजे DIG पहुंचे कोतवाली थाने:हवालात में बंद संदिग्धों की जानकारी ली, रोजनामचा भी चैक किया

उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन ने शनिवार-रविवार की रात करीब दो बजे शाजापुर कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में मौजूद स्टाफ से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। कैंपस में जब्त किए गए वाहनों की तादाद के बारे में भी जानकारी ली। डीआईजी ने थाने के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और हवालात में बंद संदिग्धों की स्थिति जानी। उन्होंने सीटीएनएस, ई-रक्षक और ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। स्टाफ द्वारा दी गई जानकारी संतोषजनक रही और रिकॉर्ड भी अपडेट मिला। डीआईजी भसीन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेंज के जिलों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया। स्टाफ को बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में पीड़ित के खाते से निकली राशि को तुरंत बैंक में होल्ड करवाना जरूरी है। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के बाद डीआईजी के जाने के तुरंत बाद कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला भी थाने पहुंच गए। इसी दौरान शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने भी जिले के सुंदरसी और बेरछा थाने का निरीक्षण किया।