छतरपुर में 8.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान:छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर; स्कूलों का टाइम भी बदला

छतरपुर में मंगलवार को ठंड का असर जारी है। शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आई। वहीं दिन और रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट हुई है। सोमवार रात को 9.2 डिग्री रहने के बाद मंगलवार रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे शहर का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा, ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है। छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर आज सुबह 6 से 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 50 मीटर रही। दोपहर 1 से 3 बजे तक हल्की धूप निकलने की संभावना है। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। गर्म कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं। बमीठा- झांसी नेशनल हाईवे 39 पर वाहन धीमी गति से पार्किंग लाइट जलाकर निकलते दिखे। स्कूलों का टाइम भी बदला छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शीतलहर चलने से छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए सुबह 7 बजे संचालित होने वाले स्कूलों का टाइम 10 बजे करने का आदेश दिया है