बीजेपी प्रदेश मंत्री बोले- इंदिरा ने बेकसूरों को जेल भेजा:ABVP ने मशाल जुलूस निकाला, मंत्री बोलीं- आंतरिक अशांति के बहाने देश पर आपातकाल थोपा

रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार काे आपातकाल पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान मीसाबंदियों और उनके परिजनों का साल-श्रीफल से सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि 1975 में कांग्रेस सरकार के समय इंदिरा गांधी ने बेकसूर लोगों को जेल में बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों वाले नागरिकों के साथ अन्याय किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने भी आपातकाल पर अपने विचार रखे। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बुधवार रात आठ बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मशाल यात्रा निकाली। अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को आंतरिक अशांति के बहाने देश पर आपातकाल थोपा गया था। विभाग संयोजक अश्वनी पटेल, जिला संयोजक शुभम सेन सहित कई कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए।