बागेश्वर महाराज बोले- सनातन के लिए बोलोगे तो मारे जाओगे:मथुरा में फरसा बाबा की हत्या पर भड़के; कहा- मुझे और मेरे परिवार को भी धमकियां मिल रहीं
मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ साधु चंद्रशेखर सिंह (45) की मौत पर बागेश्वर महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने फरसा वाले बाबा की हत्या में शामिल दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। बागेश्वर महाराज इन दिनों माता रानी की साधना में लीन हैं। शनिवार शाम भक्तों को दर्शन देते समय उन्होंने इस घटना का जिक्र किया। कहा- मुझे फरसा बाबा की हत्या की सूचना मिली थी। पंडित शास्त्री ने फरसा बाबा को गोरक्षक बताया महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गोरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि फरसा बाबा गो तस्करी रोकने के लिए सीधे तौर पर लड़ते थे। उन्होंने सरकार से इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को फांसी की सजा देने की अपील की। धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुत्व के लिए लड़ नहीं सकते तो खड़े तो हो बागेश्वर महाराज ने कहा- बहुत बुरा किया है और इस प्रकार से यदि सनातनियों पर उंगलियां उठेंगी तो कोई हिंदुत्व के लिए लड़ने के लिए आगे नहीं आएगा। इस देश में सबसे बड़ा अपराध होने लगा है कि यदि आप हिंदू के लिए, हिंदुत्व के लिए, सनातन के लिए बोलोगे तो मारे जाओगे। बागेश्वर महाराज ने कहा- हम भी लगातार उस समस्या से जूझ रहे हैं। हमें और हमारे परिवार को लगातार मारने की धमकियां दी जाती हैं। षड्यंत्र किए जाते हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि जो लोग हिंदुत्व और सनातन के लिए जी रहे हैं, उनका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं हिंदुत्व के लिए लड़ नहीं सकते तो कम से कम खड़े होकर उनका साथ दें। बाबा की मौत की 2 थ्योरी सामने आईं 1. साथी बोले- गोतस्करों का पीछा कर रहे थे, ट्रक से कुचलकर मार डाला पहली थ्योरी बाबा के साथियों और शिष्यों ने बताई। उनके मुताबिक, बरसाना के आजनौंख गांव में गोशाला चलाने वाले फरसा वाले बाबा को सूचना मिली कि कोसी में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में गोवंश को भरकर ले जाए जा रहे हैं। इस पर बाबा दो शिष्यों के साथ बाइक से निकल गए। वह जब कोसी में नेशनल हाईवे पर बठन गेट इलाके में पहुंचे तो वहां गोवंश ले जाता ट्रक दिखाई दिया। बाबा ने जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। करीब 7 किलोमीटर पीछा कर बाबा कोटवन चौकी क्षेत्र स्थित नवीपुर गांव पर पहुंचे। ट्रक को ओवरटेक कर बाइक से उतरे और ट्रक के सामने खड़े हो गए। इस दौरान ट्रक ने रफ्तार बढ़ा दी। बाबा ने दोनों साथियों को धक्का देकर किनारे कर दिया। खुद ट्रक के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथी शव लेकर आजनौंख पहुंचे। यहां पंचायत हुई और हाईवे जाम करने का फैसला लिया गया। 2. पुलिस बोली- सड़क हादसे में जान गई, अफवाह से माहौल बिगड़ा बाबा की मौत मामले में बवाल के करीब 2 घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से बयान जारी किया गया। बताया गया कि सुबह 4 बजे हरियाणा सीमा थाना क्षेत्र कोसी पर वाहन में गोवंश होने की सूचना मिली थी। फरसा वाले बाबा अपने शिष्यों के साथ नागालैंड नंबर के कंटेनर को रोककर चेकिंग कर रहे थे। कंटेनर में साबुन, फिनाइल, शैंपू भरा था। घने कोहरे की वजह से राजस्थान नंबर के तेल से भरे ट्रक ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक भी घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। लोगों की तरफ से भ्रामक सूचना के कारण जाम और पथराव की घटना हुई। लोगों को समझाया गया। घटना के संबंध में हर पहलू की जांच की जाएगी। लोगों की बात सुनकर उनके आरोपों की भी जांच करेंगे। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें… मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पथराव मथुरा में साधु चंद्रशेखर सिंह (45) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर थे। घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने बाबा का शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें...