24 साल की नवविवाहिता की आग से जलकर मौत:नर्मदापुरम में मायके पक्ष ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, अस्पताल में हंगामा

नर्मदापुरम जिले के टिगरिया गांव में रहने वाली 24 वर्षीय मुस्कान गिरी की बुधवार शाम आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। इलाज के दौरान महिला ने नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। मौत की खबर लगते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति महादेव गिरी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। वे अस्पताल परिसर में पति से झूमाझटकी करने लगे। कुछ लोगों द्वारा पति पर मिर्च डालने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अस्पताल में बवाल, पुलिस पहुंची
स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। इसके बाद मृतका का शव देर शाम निजी अस्पताल से जिला अस्पताल के मॉर्चुरी रूम में रखवाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। चार साल पहले हुई थी शादी, पति मजदूरी करता है
डोलरिया थाना प्रभारी खुमान सिंह ने बताया कि मृतका की शादी चार साल पहले महादेव गिरी से हुई थी। वह मजदूरी करता है। थाना प्रभारी ने बताया, "मंगलवार शाम मुस्कान गिरी ने अपने घर टिगरिया में खुद को आग लगा ली थी। ससुराल पक्ष ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार शाम 5 बजे उसकी मौत हो गई।" पुलिस की निगरानी में मृतका के पति को थाने ले जाया गया ताकि विवाद न बढ़े। मामले की जांच जारी है।