बुरहानपुर में 5 नवंबर को रहमान फाउंडेशन का मेडिकल शिविर:10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ, 70 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

बुरहानपुर में रहमान फाउंडेशन 5 नवंबर को एक विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल, गणपति नाका में आयोजित होगा। इस आयोजन से 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। शिविर में 70 से अधिक डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें एमडी से ऊपर डीएम (DM) श्रेणी के विशेषज्ञ शामिल हैं। ये विशेषज्ञ विशेष रूप से इंदौर के अरविंदो अस्पताल से आ रहे हैं। इस शिविर का आयोजन बुरहानपुर जिला अस्पताल और अरविंदो अस्पताल इंदौर की टीम द्वारा मिलकर किया जा रहा है। यहां कई गंभीर रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। प्रमुख विशेषज्ञताओं में हृदय रोग, कैंसर रोग (स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर), नेत्र रोग, कान-नाक-गला, हड्डी रोग, शिशु रोग, मूत्र रोग और जनरल मेडिसिन शामिल हैं। निशुल्क जांचों में ईको (हृदय की जांच), ईसीजी, मैमोग्राफी (स्तन कैंसर जांच), मोतियाबिंद सहित आंखों की सभी जांच, पेप स्मीयर, कॉलपोस्कोपी, सोनोग्राफी, शुगर, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं। फाउंडेशन के मौलाना मोहम्मद याकूब ने बताया कि शिविर में चिह्नित किए गए गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल द्वारा निशुल्क ले जाया जाएगा। इलाज के बाद उन्हें वापस बुरहानपुर लाकर छोड़ा जाएगा। रहमान फाउंडेशन वर्ष 1995 से पूरे देश में और पिछले 7 वर्षों से बुरहानपुर में सक्रिय है। फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहा है। बुरहानपुर के लोगों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है। इस दौरान तारिख मोहम्मद याकूब, मौलाना फजलुल रहमान, शब्बीर साजिद साहब, सैयद राशिद अली, सैयद इमादुद्दीन, जमालुद्दीन मसरूवाला और जीशान अहमद उपस्थित रहे।