रायसेन में बारिश से कच्चा मकान गिरा, 5 लोग घायल:सुल्तानपुर रोड बंद, 50 गांवों का संपर्क टूटा; जिले में 24 घंटे में 7 मिमी औसत वर्षा

रायसेन जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार सुबह बेगमगंज तहसील के वीरपुर गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों में कैलाश अहिरवार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश और तेज हवा से गिरी दीवार
मकान कच्ची ईंटों से बना था, जिसकी छत पर पॉलीथिन डाली गई थी। तेज हवा के साथ आई बारिश से पॉलीथिन में पानी भर गया, जिससे दीवारें कमजोर होकर गिर गईं और पूरा मकान ढह गया। सुल्तानपुर रोड बंद, 50 गांव प्रभावित
बेगमगंज क्षेत्र में बीती रात से भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण सुल्तानपुर रोड बंद हो गया है। इससे लगभग 50 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कई घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। जिले में 24 घंटे में 7 मिमी औसत वर्षा गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में जिले में 7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बरेली में दर्ज की गई। जिला मुख्यालय रायसेन में भी गुरुवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है।