आलीराजपुर में 10 बच्चों की मां को जान से मारा:पति ने की सिर पर लठ मारकर की हत्या; आरोपी मौके से फरार

आलीराजपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की लठ मारकर हत्या कर दी। 55 वर्षीय महिला दस बच्चों की मां है। चन्द्रशेखर आजाद नगर के पोचीईमली रोड पर बुधवार शाम 7 से 8 बजे के बीच यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, मगन हटिला ने अपनी पत्नी काली बाई के सिर पर वार किया। इस हमले में काली बाई की मौत हो गई। घटना के समय दंपती घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के लिए गुजरात गए हुए थे। मृतका के 10 बच्चे हैं। इनमें 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को शासकीय अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि आरोपी मगन हटिला मौके से फरार हो गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके लिए पुलिस टीम बनाई गई है।