डिंडोरी में कृषि अधिकारी के घर चोरी:एक लाख नकद, नई बाइक और घरेलू सामान ले गए चोर

डिंडोरी के वार्ड क्रमांक 14 में सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर मान सिंह परस्ते के घर चोरी की वारदात हुई। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। मान सिंह अमरपुर जनपद पंचायत में पदस्थ हैं और पिछले 15 सालों से यहां रह रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ चार दिन पहले अपने पैतृक गांव रुसा माल गए थे। शनिवार की छुट्टी का फायदा उठाकर वे खेती के काम के लिए गांव चले गए थे। चोरों ने घर की पूरी तलाशी ली। मई में खरीदी गई बाइक, एक लाख रुपये नकद, जेवरात, घरेलू सामान और राशन तक चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों ने फोन पर दी। सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। मान सिंह के साथ उनकी पत्नी सुशीला और बेटी साक्षी रहती हैं, जबकि उनका बेटा मिथलेश पढ़ाई के लिए बाहर रहता है।

Jun 29, 2025 - 10:52
 0  2