इंदौर में पहला दौरा, मंच पर असहज हुए खंडेलवाल:विजयवर्गीय ने दी 'गणेश जी की कसम'; बोले– आप प्रदेश अध्यक्ष हैं, मेरे पैर मत छूना
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर वे असहज हो गए, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खंडेलवाल से कहा- "आपको गणेश जी की कसम है, अब मेरे पैर नहीं छूना। आप प्रदेश अध्यक्ष हैं, अब हमारे नेता हैं।" विजयवर्गीय की इस बात से खंडेलवाल थोड़े असहज दिखे। उन्होंने हाथ जोड़कर हल्की मुस्कान दी, लेकिन मंच पर कुछ पल के लिए सन्नाटा सा छा गया। पिता से दोस्ती का जिक्र कर कहा- अब आप नेता हैं विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मैं आपके पिताजी का दोस्त रहा हूं। जब आप छोटे थे, तब मेरे पैर छूते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। खजराना मंदिर में भी दर्शन के बाद आपने मेरे पैर छुए थे। मैंने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब आपको रोक रहा हूं। आप हमारे नेता हैं और हम आपके नेतृत्व में काम करेंगे।" लव जिहाद को बताया गंभीर चुनौती विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी के सामने कई सामाजिक चुनौतियां हैं।"इनमें लव जिहाद एक गंभीर मुद्दा है। यदि ऐसे मामले हमारे रहते बढ़े, तो यह हमारे लिए शर्म की बात होगी। कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा और जरूरत पड़ी तो ऐसा सबक देना होगा जो याद रहे।" यह पद गर्व नहीं, जिम्मेदारी है’ – हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा,"यह पद मेरे लिए गर्व का नहीं, जिम्मेदारी का प्रतीक है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी इतने बड़े पद तक पहुंच सकता है।" उन्होंने कहा,"इंदौर का हर कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष माने, क्योंकि आज उन्हीं के बीच का एक कार्यकर्ता इस पद पर पहुंचा है। आपने जो स्वागत किया है, वह मेरे ऊपर कर्ज है। मैं इसे मेहनत से चुकाने की कोशिश करूंगा।" ‘मैं प्रचार में नहीं, संगठन को मजबूत करने में विश्वास करता हूं’ खंडेलवाल ने कहा कि वे किसी बड़े शहर से नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल से हूं। मैंने हमेशा प्रचार से दूर रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया है। यही उम्मीद मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से भी करता हूं। उन्होंने कहा,"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। जो काम सरकार कर रही है, उसे जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। आपकी चिंता हम करेंगे, आप जनता की चिंता करें।" ये खबर भी पढ़ें... नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकर्ता सम्मेलन में भव्य स्वागत इंदौर का कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष से कम न समझे। यह मानकर चले कि प्रदेश अध्यक्ष उनके बीच का एक कार्यकर्ता है। किसी भी पद पर जाएं, कार्यकर्ता भाव हमेशा रहना चाहिए। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार काे इंदौर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा, इंदौर ने ऐतिहासिक स्वागत किया है, यह कार्यकर्ताओं का मुझ पर कर्ज है, इसे उतारने का प्रयास करूंगा। पूरी खबर पढ़ें...