सिवनी में बाइक पत्थर से टकराई, युवक घायल:दिवारी गांव के पास हादसा; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के दिवारी गांव के पास रविवार रात में एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार राम सिंह पिता झलक सिंह उइके (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। राम सिंह घंसौर ग्राम से बरगी ग्राम जा रहे थे। जब वह दिवारी गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक पत्थर से टकरा गई। इससे वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। राम सिंह पेशे से किसान हैं। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस कर्मचारी मनीष रैकवार और संदीप वनवंशी ने लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। हादसे वाली जगह पर लोगों और वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। अगर घटना के समय वहां अधिक लोग या वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक करते हैं लापरवाही घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि उन्हें बाइक हादसे की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं जिससे हादसे हो रहे हैं।

Aug 4, 2025 - 07:34
 0  3