नर्मदा नदी में दो शव मिले:हंडिया के पास 50 वर्षीय साधु और 10 साल के बच्चे के शव बरामद, पहचान नहीं

हरदा में रविवार को हंडिया थाना क्षेत्र के कामाख्या मंदिर के पास नर्मदा नदी में दो शव मिले। एक शव 50 साल के व्यक्ति का है, जिसके गले में तुलसी की माला, जनेऊ और लंगोट पहना हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कोई साधु था। दूसरा शव 10 साल के बच्चे का है, जो पानी की पाइप लाइन में फंसा मिला। बच्चे के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हंडिया पुलिस आसपास के इलाकों और जिले के थाना क्षेत्रों में दोनों मृतकों की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। शवों की स्थिति से अनुमान है कि वे तीन से चार दिन पुराने हैं।

Aug 17, 2025 - 13:53
 0  2