गणेश चतुर्थी के लिए रोज 2 से 3 घंटे अभ्यास:बड़वानी में डांस ग्रुप कर रहा विशेष नृत्य प्रस्तुति की तैयारी

बड़वानी में गणेश चतुर्थी का उत्सव इस बार विशेष होने जा रहा है। एमजी रोड पर भावेश डांस ग्रुप के बाल कलाकार अनूठी प्रस्तुति की तैयारी में जुटे हैं। नृत्य निर्देशक भावेश यादव के मार्गदर्शन में ये कलाकार रोजाना 2 से 3 घंटे का अभ्यास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर कोठाना, रेणु यादव, जया जोशी, सिवानी मारू और नितेश सोनी जैसे अनुभवी मार्गदर्शक बच्चों का सहयोग कर रहे हैं। भावेश यादव का कहना है कि इस बार की प्रस्तुतियां बड़वानी में पहले कभी नहीं देखी गईं। भावेश डांस ग्रुप बड़वानी में अपनी अनुशासित और सभ्य प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है। ग्रुप को शहर के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। इस बार की प्रस्तुति में धार्मिक भावना के साथ-साथ स्थानीय कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

Aug 17, 2025 - 13:53
 0  5