विदिशा समेत 7 जिलों के कलेक्टर को मिलेगा गोल्ड मेडल:संपूर्णता अभियान में बेहतर प्रदर्शन; बासौदा ब्लॉक ने दर्ज की उपलब्धियां
भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में प्रदेश के सात जिलों के कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विदिशा से कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पूर्व कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को यह सम्मान मिलेगा। नीति आयोग ने 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया। इस अभियान का लक्ष्य आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना था। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया। संपूर्णता अभियान में बेहतर प्रदर्शन
विदिशा के आकांक्षी ब्लॉक बासौदा ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और पूरक पोषण वितरण में सफलता मिली। स्कूलों में समय पर पुस्तकें पहुंचाई गईं और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मृदा परीक्षण कार्ड वितरण में भी जिला अग्रणी रहा। फ्रंटलाइन कर्मचारियों का भी हुआ चयन
राज्य स्तरीय सम्मान के लिए विदिशा के फ्रंटलाइन कर्मचारियों का भी चयन किया गया है। इनमें कृषि विस्तार अधिकारी साक्षी सचान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा पंथी, शिक्षक एवं प्रभारी बीईओ राकेश सेन और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा शामिल हैं। इस उपलब्धि ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई प्रेरणा दी है।