विदिशा में 24 घंटों में 1.6 इंच बारिश:सम्राट अशोक सागर बांध का एक गेट खोला; प्रशासन की अलर्ट- नदियों से दूर रहें

विदिशा जिले में बुधवार से लगातार बारिश का दौर जारी है। शाम को शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक चलती रही। करीब चार घंटे तक झमाझम पानी बरसता रहा, जिससे शहर की सड़कों पर पानी भर गया और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी फसल को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साल की औसत से ज्यादा हुई बारिश विदिशा जिले में औसतन हर साल करीब 42.3 इंच (1075 मिमी) बारिश होती है, जबकि अब तक लगभग 43.5 इंच (1104 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में जिले की सात तहसीलों में कुल 3.7 इंच (94 मिमी) बारिश हुई है। अकेले विदिशा में ही करीब 1.6 इंच (40 मिमी) पानी बरसा। धान और सोयाबीन को फायदा किसानों का कहना है कि इस समय पर हुई बारिश से धान और सोयाबीन की फसल को सीधा फायदा मिलेगा। इससे पौधों की बढ़त अच्छी होगी और दानों की गुणवत्ता बेहतर होगी। इससे खरीफ सीजन की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है। बांधों में पानी बढ़ा, एक गेट खोला लगातार बारिश के कारण सम्राट अशोक सागर बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार सुबह 6:30 बजे बांध का एक गेट आधा मीटर खोला गया, जिससे लगभग 46.45 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। प्रशासन की चेतावनी- नदियों से दूर रहें प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हलाली, बेस और बेतवा नदियों के किनारे न जाएं। पानी छोड़े जाने के कारण इन नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे खतरा हो सकता है। सुरक्षा के लिए नदी किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।

Sep 18, 2025 - 10:59
 0  1