किसानों से विधायक बोलीं- घाटाखेड़ी में डैम नहीं बनेगा:दो डैम बनाने की बात पर सहमति; प्रियंका पेंची ने कहा- मंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे

चांचौड़ा विधानसभा के घाटाखेड़ी में प्रस्तावित बांध को लेकर ग्रामीणों का विरोध है। इस मामले में विधायक ने किसानों और आम नागरिकों से बात की। उन्होंने कहा कि घाटाखेड़ी में डैम नहीं बनेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। उसकी जगह दो डैम बनेंगे। दरअसल पार्वती चंबल कालीसिंध लिंक परियोजना के तहत गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा में बांध बनना है। अभी घाटाखेड़ी में 100 फीट ऊंचा बांध प्रस्तावित है। इसे लेकर उस इलाके के किसान विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों किसानों ने बीनागंज में रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया। किसानों की मांग है कि बड़े डैम की जगह छोटे छोटे स्टॉप डैम बनाए जाने चाहिए। शनिवार को चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने अपने निवास पर किसानों और आम नागरिकों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार भी मौजूद रहे। किसानों ने इस दौरान अपनी शंकाओं को भी विधायक और जिलाध्यक्ष के सामने रखा। विधायक बोलीं- हम दो जगहों पर बनवाएंगे डैम विधायक प्रियंका पेंची ने उपस्थित किसानों को परियोजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान क्षेत्रवासियों के बीच विधायक प्रियंका पैंची ने अपने वक्तव्य में कहा कि चाचौड़ा विधानसभा के प्रत्येक भाई बहन, आप चिंता नहीं करें। हर हाल में डैम तो दो स्थानों पर बनेगा, क्योंकि MOA में स्पष्ट लिखा है की जो दोनों राज्य एवं केंद्र के बीच समझौता हुआ है, उसका आधार ही दो डेम हैं (MOA पेज नंबर 5)। उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय MOA के तहत कुंभराज परियोजना के तहत प्रस्तावित दोनों बांध से जो सिंचाई एरिया 1.17 लाख हैक्टेयर है, जो की अन्य किसी भी प्रस्ताव के सिचाई रकबे से 20% ज्यादा है। इसलिए इस परियोजना के तहत संशोधित त्रिपक्षीय MOA अनुसार दो बांध ही बनेंगे (सन्दर्भ के लिए संशोधित त्रिपक्षीय MOA दिनांक 05/12/2024 की कॉपी संलग्न), जिससें भी सम्पूर्ण विधानसभा चांचौड़ा के एक-एक गांव तक पानी पहुंच सकेगा। कहा- किसानों के साथ मंत्री-मुख्यमंत्री से मिलने चलेंगे विधायक ने किसानों से कहा कि आप 10-15 लोगों के नाम निर्धारित कर लें, मैं सभी को जल संसाधन मंत्री / मुख्यमंत्री से साथ में चलकर बात करूंगी। कोई बात किसी के कहने भर से नहीं मानना है, अगर किसी के पास प्रमाण हो तो ही बात माने। इस बात की भी उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे की लोकेशन क्यों बदली और किसके कहने पर बदली गई है। प्रियंका पेंची ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि विपक्षी लोगों को चाचौड़ा विधानसभा के निवासियों से इतनी नफरत क्यों है। जिन लोगों ने अपने क्षेत्र को बचा कर चांचौड़ा को डुबोने का काम किया, जबकि चांचौड़ा ने उन्हें क्या नहीं दिया। सब पता किया कौन किससे मिला और कैसे लोकेशन बदलने की प्रक्रिया पर काम हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि विधायक सदैव आपके सुख दुख में साथ है। वह हमेशा ही आपकी मंशा के अनुसार ही काम करेंगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के हित के बारे में सोचती आई है आगे भी वह किसानों के हित के लिए वचनबद्ध है।

Sep 20, 2025 - 14:36
 0  8