निवाड़ी में अवैध खनन का भंडाफोड़:जिला पंचायत सदस्य के नाम पर हो रहा था करोड़ों का खनन, पेट्रोल पंप सील

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भोपालपुरा गांव में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम छापेमारी की। जिसमे यहाँ जिला पंचायत सदस्य के नाम बताई जा रही है, जिसमे करोड़ों रुपए के अवैध खनन का भंडाफोड़ हुआ है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शासकीय भूमि खसरा नंबर 1327/1 पर लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर एसडीएम अनुराग निंगवाल, तहसीलदार शुभम मिश्रा, खनिज अधिकारी अजय मिश्रा, राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल मौजूद थे। टीम ने भूमि का नापजोख कर पंचनामा तैयार किया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार अवैध खनन का मूल्य करोड़ों रुपए आंका गया है। वहीं देर रात एसडीएम अनुराग निकवाल के नेतृत्व में ही पृथ्वीपुर में पेट्रोल पम्प पर भी कार्यवाही की गई। जिसमे टीकमगढ़ रोड स्थित केसर शांति फिलिंग स्टेशन में भी अनियमितताएं पाई गईं। इसे तुरंत सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन किस कार्रवाई के बाद पृथ्वीपुर में हड़कंप है।

Sep 25, 2025 - 07:54
 0  6