ग्वालियर में आरक्षक की मां के साथ लूट:मंदिर से लौटते समय पीतल के कंगन सोने के समझकर लूटे, पत्थर से सिर फोड़ा
ग्वालियर में बुधवार सुबह मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर उसके हाथों में पहने पीतल के कंगन सोने के समझकर लूट लिए। महिला EOW आरक्षक राजवीर भदौरिया की मां है। घटना कम्पू थाना क्षेत्र के आमखो पहाड़िया स्थित भूरी माता मंदिर के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुई। 81 वर्षीय शांति देवी भदौरिया, जो शिवाजी नगर टंकी रोड की निवासी हैं, मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। तभी झाड़ियों के पास खड़े तीन से चार बदमाशों ने उन्हें रोका और झाड़ियों में खींच लिया। जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद, उन्होंने महिला के हाथों में पहने पीतल के कंगन सोने के समझकर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। हमले में शांति देवी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल होने के बावजूद, वह किसी तरह झाड़ियों से बाहर निकलीं और मदद के लिए गुहार लगाई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।