कल्याण वृद्धाश्रम को आदर्श बनाएंगे:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर ने किया बुजुर्गों का सम्मान
अनूपपुर में "समावेशी भविष्य के लिए वृद्धजनों की आवाज को सशक्त बनाना" थीम पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का कार्यक्रम सीतापुर गांव स्थित कल्याण वृद्धाश्रम में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने घोषणा की कि इस वृद्धाश्रम को आगामी समय में एक आदर्श वृद्धाश्रम बनाने का प्रयास किया जाएगा, जहां सभी आवश्यक और उच्च-स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि वृद्धजन समाज के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत होते हैं और उनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने बताया कि कल्याण वृद्धाश्रम की शुरुआत बरबसपुर गांव के निवासरत परिवारों के सहयोग से हुई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर ने वृद्धजनों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्धों की सेवा से सुख, समृद्धि और सम्मान मिलता है। वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शयन कक्ष, भोजन कक्ष, सीसीटीवी कैमरा और निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ये निर्देश दिए देखिए तस्वीरें 100 वर्ष पार कर चुकी दो महिलाओं को 'शतायु सम्मान' इस अवसर पर 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके दो वरिष्ठ नागरिकों को शतायु सम्मान से सम्मानित किया गया। कलेक्टर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दोनों वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कल्याण वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया।
