पन्ना में महिला को पीटा, हाथ काटा; VIDEO:जेठ-जेठानी और बेटी ने लाठी-डंडों से मारा; घर पर पहुंचकर की तोड़फोड़
पन्ना जिले के ककरहटा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ, जेठानी और उनकी बेटी ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा और उसका हाथ भी काट लिया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेठानी और बेटी ने खेत बरसाए डंडे और थप्पड़ घायल बेबी पाल (35) ने बताया कि उनका अपने जेठ रामेश्वरी पाल के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे, जब वह बकरियां चराकर घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि जेठ रामेश्वरी पाल और जेठानी सुशीला पाल विवादित जमीन पर जुताई करवा रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद जेठ और जेठानी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर जेठ और जेठानी ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जेठानी और उनकी बेटी ने उसे बुरी तरह पकड़ लिया और लाठियां बरसाईं। जब उसने अपना बचाव किया, तो जेठानी की बेटी ने उसके हाथ को अपने मुंह से काट लिया। चीखने-चिल्लाने पर ट्रैक्टर चालक सुरेश ढीमर ने बीच-बचाव कर मारपीट रुकवाई। घर पर पहुंचकर जेठ ने की तोड़तोड़ महिला ने आगे बताया कि इसके बाद जेठ घर आए और तार-बाड़ उखाड़ने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत ककरहटी चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा वीडियो महिला की बेटी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सामने आया है। वीडियो में जेठानी और उनकी बेटी महिला को खेत में घसीटकर पीटती दिख रही हैं। इस घटना में महिला के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।