इंदौर नगर निगम में हुआ महालक्ष्मी पूजन:महापौर बोले– आत्मनिर्भर और स्वदेशी दीपावली पहचान बने, स्वच्छता में सहयोग की अपील की
दीपावली के पर्व पर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित लेखा विभाग में महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त दिलीप कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी शामिल हुए। आयोजन के चलते लेखा विभाग में सजावट की गई। सभी ने महालक्ष्मी का पूजन कर माताजी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नगर निगम और पूरे इंदौर पर बना रहे। ये दीपावली आत्मनिर्भर और स्वदेशी दीपावली है। इंदौर नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है। मां लक्ष्मी से कामना करता हूं कि हम सभी के यहां सुख-समृद्धि, वैभव और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे। जिस तरह से हमने प्रयास किए है, इंदौर नगर निगम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। महापौर ने देशवासियों के साथ ही इंदौरवासियों को दीप पर्व की बधाई भी दी। सफाई को अभियान के रूप में ले इधर, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम में पूजा के बाद कर्मचारी संघ के साथ भी पूजन में शामिल हुए। दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर निगम की टीम पूरे शिद्दत से लगी हुई है। दीपावली के समय घरों की सफाई होती है, पूरा शहर एक तरह से नए सिरे से साफ होता है। आज सभी जगह आतिशबाजी की जाएगी। सफाई को लेकर हमारी पूरी प्लानिंग है। शहरवासियों से अपील है कि वो भी साथ में आए। सफाई मित्रों के साथ हाथ मिलाकर काम करें, ताकि कल पूरा दिन साफ मिले। सफाई को अभियान के रूप में ले। इंदौर में उनकी पहली दीपावली को लेकर कहा कि उन्होंने राजवाड़ा और सराफा मार्केट की विजिट की थी। बहुत ही हर्षोल्लास और खुशी से त्योहार मनाते है। मैं भी इसी में शामिल होने का प्रयास कर रहा हूं।