बलरामपुर में बस-बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत:घर लौट रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, तीसरा घायल अस्पताल में भर्ती

बलरामपुर जिले के कुसमी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई। तीसरा घायल है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बगीचा से कुसमी के लिए चलने वाली शमीम बस शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार में कुसमी की ओर आ रही थी। कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में जनपद कार्यालय के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पल्सर बाइक में तीन युवक सवार थे जो ग्राम मोतीनगर के बताए गए हैं। तीनों युवक कुसमी से वापस अपने घर लौट रहे थे। दो युवकों की मौके पर मौत, एक रेफर
बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। बाइक सवार सुशील नगेशिया (18 वर्ष) और उसपाल नगेशिया (19 वर्ष) दोनों निवासी मोतीनगर की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवकों के शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक पर सवार संजू नगेशिया (16 वर्ष) घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को हॉस्पिटल भेजा। घायल किशोर को भी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। किशोर संजू नगेशिया के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। बस जब्त, चालक फरार
कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।