चंदौली के दो किसान दिल्ली में सम्मानित:नवोन्मेषी कृषक कॉन्क्लेव में मिला सम्मान, अन्य किसानों को करेंगे प्रशिक्षित

जनपद चंदौली के दो प्रगतिशील किसानों, रमेश सिंह और अजय कुमार सिंह, को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), पूसा, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नवोन्मेषी कृषक कॉन्क्लेव के अवसर पर प्रदान किया गया। देश के कुल 25 प्रदेशों से चयनित प्रगतिशील किसानों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से इशानी एफपीओ के निदेशक अजय कुमार सिंह और शिवनंदन एफपीओ के निदेशक रमेश सिंह शामिल थे। इन्हें नवोन्मेषी कृषक सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद जनपद में आगमन पर रमेश सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नई पद्धति से किसानों को खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह चंदौली जनपद के लिए गर्व की बात है कि पूरे देश के चयनित किसानों को प्रशिक्षित किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा। नई दिल्ली में आयोजित इस किसान जागरूकता कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. रघुवंशी ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से जनपद के किसानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी, जिससे भविष्य में जनपद की कृषि और अधिक उन्नति की ओर अग्रसर होगी।