बहराइच में सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत:48 घंटे में दो घटनाएं, कुत्ते ने वृद्ध की उंगली चबाई

बहराइच जिले में आवारा पशुओं के हमलों से लोग दहशत में हैं। बीते 48 घंटों में इन हमलों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। दो दिन पहले रिसिया इलाके के इंदिरा नगर में 75 वर्षीय विजय सिंह साइकिल से जा रहे थे, तभी एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय सिंह को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने आवारा जानवरों को पकड़ने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी इलाके में चार दिन पहले भी एक बंदर ने घर की छत पर धूप सेंक रहे बुजुर्ग सादिक पर हमला कर उनका कान काट दिया था। दूसरी घटना रविवार शाम रानीपुर इलाके में हुई। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे 76 वर्षीय छोटन पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उनके बाएं हाथ की उंगली चबा डाली। लोगों के डंडे लेकर दौड़ने पर कुत्ता भागा, जिससे उनकी जान बच सकी। लगातार हो रहे इन हमलों से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय प्रशासन से सभी ने आवारा जानवरों को पकड़ने और इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।