एटा में नाला निर्माण का विरोध:मजदूरों पर पथराव, दो घायल, छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंके

एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मितौलिया गांव में नाला निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने मजदूरों पर पथराव किया। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति छत पर चढ़कर मजदूरों पर ईंट-पत्थर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। मजदूरों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने नाला निर्माण के लिए लाई गई सामग्री को भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर चंद्र चूर्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज-कांपिल्य मार्ग पर नाली निर्माण और सड़क रखरखाव का कार्य प्रगति पर था। इसी दौरान ग्रामीणों ने मजदूरों पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वे घायल हो गए। चंद्र चूर्ण सिंह ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पथराव करने वाले ग्रामीण वहां से फरार हो गए। यह निर्माण कार्य जयपुर हाउस आगरा की कार्यदाई संस्था द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए किया जा रहा है।