अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत:गोधा बाईपास पर हादसा, दो गंभीर घायल; चालक पर मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ के गोधा बाईपास बंबे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सोमवार को हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को पकड़ लिया है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर मृतक की पहचान मुढ़ाकरिमपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र गजराज के रूप में हुई है। वह अपने भाई ऋषिपाल और पड़ोसी पीतांबर के साथ बाइक पर गोधा से वापस लौट रहे थे। गोधा छतारी रोड पर बाईपास बंबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार का सिर ट्रॉली के नीचे आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।ऋषिपाल और पीतांबर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।