स्कूल वैन-बस की टक्कर, 8 बच्चे सुरक्षित:कानपुर देहात में वैन चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

कानपुर देहात में सोमवार सुबह करीमनगर डेरा के पास दो स्कूल वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में न्यू लाइट स्कूल की वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, वैन में सवार सभी 8 बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, न्यू लाइट स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। वहीं, कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए निकली थी। करीमनगर डेरा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक रवि पुत्र कमलेश (लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम जलगपुर, सिकंदरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया और उसे राजपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। राजपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मनोज कुमार ने चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, चालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद अभिभावकों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। गनीमत रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।