सीएम योगी बोले- जेवर एयरपोर्ट इसी महीने शुरू होगा:पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; अयोध्या से हल्दिया तक वॉटर वे भी प्रस्तावित

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन फरवरी में होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि एरोड्रम लाइसेंस की कार्यवाही अंतिम चरण में है। लाइसेंस फाइनल होते ही उद्घाटन का डेट तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया- यूपी में 20 वॉटर वे भी बनाया जाएगा। पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। अयोध्या से हल्दिया वाटर वे का प्रस्ताव दिया है। यूपी MSME को लीड करता है। भारत सरकार ने MSME के लिए दस हजार करोड़ का फंड रखा है। इसका लाभ यूपी के MSME को मिलेगा। यूपी सर्वाधिक लाभ ले पाएगा। सीएम सोमवार को केंद्रीय बजट में यूपी को मिली सौगात के बारे में सोमवार को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने केंद्रीय बजट को विजनरी बताते हुए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। कहा- पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में यात्रा तय की है उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ की आबादी बीपीएल से निकलकर भारत की प्रगति में अपना योगदान दे रहे है। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ा है। पीएम के नेतृत्व में नेशन फर्स्ट का भाव रहा है हम अपने अधिकार ही भी कर्तव्य की बात भी करें। पढ़िए सीएम योगी के प्रेस कांफ्रेंस की प्रमुख बातें... 1- देश के 25 करोड़ लोगों को आत्मसम्मान दिया सीएम योगी ने कहा कि युवा, महिला, MSME में काम करने वाला गरीब, लाखों लखपति दीदी भी बजट से लाभांवित होंगी। मेडिकल जब, रोज़गार की नई संभावना से यूपी के युवा को लाभ होगा। जो लोग इस बारे में बात करते है उनसे पूछा जाना चाहिए कि देश में 25 करोड़ लोगों को आत्मसम्मान दिया। 2- अखिलेश पीडीए के नाम पर भ्रमित कर रहे, मेरा परिवार युवा योगी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि PDA तो बहाना है असली काम तो परिवार के लिए भ्रमित करना है। लेकिन हमारा परिवार देश का युवा है। केंद्रीय बजट भी युवाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इससे यूपी के युवाओं को लाभ मिलेगा।