दतिया में आज 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:13 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई होगी प्रभावित; मेंटेनेंस के कारण कटौती

दतिया विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज (मंगलवार) मानसून रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 33 के.व्ही और 33/11 के.व्ही सबस्टेशनों पर मरम्मत होगी। सुरक्षा कारणों से संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में आज दिन में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अलग फीडरों पर 4 से 5 घंटे तक कटौती की जाएगी। कंपनी के अनुसार, 33 के.व्ही डगरई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान यहां मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इन इलाकों में सुबह 10 बजे से नहीं आएगी लाइट वहीं, 11 के.व्ही फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके तहत सिदंवारी, धीरपुरा, शास्त्रीनगर, बीकर आवादी-1, दुरसड़ा, गोराघाट, सिलोरी, बगोनकला, जिगना, केशर परासुरा, लमकना, ओरीना और सोनागिर आवादी फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। काम के हिसाब से बढ़ सकता है समय विद्युत विभाग ने इस असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।