मंगेतर से बात करने के बाद पुलिसकर्मी ने सुसाइड किया:कमरे में फंदे से लटका मिला शव; प्रयागराज की नैनी जेल में तैनात था

प्रयागराज की नैनी जेल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगा दी। पृथ्वीराज चौहान (26) 2021 से नैनी जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात थे। जेल सूत्रों के मुताबिक, उनकी जल्द ही शादी होने वाली थी। सुसाइड से पहले उन्होंने आखिरी बार अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। पृथ्वीराज मूल रूप से मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित उम्मनपुर के रहने वाले थे। नैनी जेल के पास ही प्रयागपुरम कॉलोनी में किराए पर रहते थे। रविवार को रोज की तरह ड्यूटी पर गए। दिन में पिता प्रभुनाथ को फोन किया। बहन से वीडियो कॉल पर बात की। रात में पिता ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी देर होने पर पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को फोन किया और खबर देने को कहा। युवक पहुंचा तो कई बार आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। रोशनदान से झांक कर देखा तो पृथ्वीराज फंदे पर लटके दिखाई दिए। सूचना पर जेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है...