बेटी के लिए रोज घूम रहे माता-पिता:अब तक साढ़े चार करोड़ रुपए के करीब जमा हुए, शहर के आसपास के इलाकों में भी जा रहे

मासूम अनिका के लिए माता-पिता रोज कहीं ना कहीं जाकर उसके लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं ताकि बेटी के इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए जमा हो सकें। मगर अभी भी वे लक्ष्य से काफी दूर है। माता-पिता के साथ ही कई लोग ऐसे हैं जो निस्वार्थ भाव से बच्ची के लिए पैसा जमा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब तो माता-पिता इंदौर के आसपास के इलाकों में भी जाकर क्राउड फंडिंग कर रहे हैं, ताकि जल्दी से जल्दी बेटी के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा हो सके। दरअसल, इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाली अनिका शर्मा SMA Type-2 से पीड़ित है। ये एक गंभीर बीमारी है, जिसके लिए उसे एक इंजेक्शन लगेगा, जो अमेरिका से आएगा। उस इंजेक्शन की कीमत ही 9 करोड़ रुपए है। बच्ची के इलाज के लिए माता-पिता पिछले कई महीनों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं और पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। लगातार जारी है क्राउड फंडिंग अनिका के मां सरिता और पिता प्रवीण लगातार क्राउड फंडिंग करने में लगे हैं। उनके साथ कई लोग इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं, ताकि जल्दी से जल्दी पैसा जमा हो सकें और उनकी बेटी को इलाज मिल सके। शहर में होने वाले आयोजनों से लेकर वे बाजारों तक में क्राउड फंडिंग कर चुके हैं। आसपास के इलाकों में भी जा रहे पिता प्रवीण ने बताया कि वे इंदौर के आसपास के इलाकों में भी जा रहे हैं। वहां के लोग भी मदद को आगे आ रहे हैं। वे भी बच्ची के इलाज के लिए मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। साथ ही क्राउड फंडिंग में भी मदद कर रहे हैं। वे बड़नगर और बदनावर और नागदा भी क्राउड फंडिंग के लिए जा चुके हैं। बदनावर से 7 लाख 15 हजार रुपए और बड़नगर से 1 लाख 40 हजार रुपए एकत्रित हो सके है। अब तक वे साढ़े 4 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें… मासूम अनिका के लिए इंदौर के राजबाड़ा पर जुटे लोग दुर्लभ बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 से जूझ रही इंदौर की ढाई साल की मासूम अनिका का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मासूम अनिका को उसके माता-पिता गोद में लेकर मां अहिल्या की प्रतिमा तक पहुंचे और उसके तीसरे जन्मदिन पर मदद और स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगा। राजबाड़ा चौराहे पर ही अनिका ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।पूरी खबर पढ़ें