दैनिक भास्कर वार्ड टॉक:वार्ड 16 के पार्षद सोनाली मुकेश धारकर से सीधी बात, बोलीं- कई काम हो चुके हैं, कई चल रहे

इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है, और जनता उसे कैसे देखती है—इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर शुरू कर रहा है खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज एपिसोड में हम पहुंचे हैं वार्ड 16, जहां से पार्षद हैं सोनाली मुकेश धारकर। क्या काम पूरे हुए, क्या बाकी हैं, और जनता 10 में से कितने नंबर देती है- आज का पार्षद में देखिए काम का पूरा हिसाब। वार्ड 16 की आबादी 40 से 50 हजार से ज्यादा है। यहां 24 हजार वोटर्स हैं। वार्ड में निरीक्षण के दौरान पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने दैनिक भास्कर से चर्चा में बताया कि उनके वार्ड में कई काम हो रहे है। सवाल: आपके वार्ड में किसी नए काम से क्या बदलाव आया है? जवाब: बगीचे हैं। उन बगीचों में हमने झूले चकरी सब लगाई है, योगा मशीन लगवाई है तो बच्चों का आना जाना ज्यादा हो गया है। ये हमने कर दिया। पढ़िए दैनिक भास्कर से सोनाली मुकेश धारकर की सीधी बातचीत… सवाल: आपके वार्ड में सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है? जवाब: मैं वार्ड 16 से पार्षद सोनाली मुकेश धारकर, हमारे वार्ड में अभी डेढ़ सालों से स्कूल का निर्माण हुआ है और अभी हो भी रहा है। एक स्कूल देपालपुर विधानसभा के क्षेत्र में आता है, वह बन चुका है और संजीवनी बन चुकी है, वहां पर और अभी नर्मदा का, सड़क का काम चल रहा है। अभी जो नंदनबाग में है, सरकारी स्कूल वो बन रहा है। सवाल: आपके वार्ड में ऐसा कौन सा काम है, जो अधूरा है और जिसको पूरा होना है। जवाब: अभी सबसे बड़ी ड्रेनेज लाइन डल रही है। जो लक्ष्मी बाई स्टेचू है, वहां से आरा सिटी तक आ रही है। वह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है और अभी काम चल रहा है। सवाल: आपके वार्ड में जनता की सबसे आम शिकायतें क्या आती हैं? जवाब: नर्मदा का पानी। अभी हमारे क्षेत्र में एक साइड जो नंदनबाग है, वहां पर नर्मदा है और जो देपालपुर क्षेत्र है, उसमें नर्मदा नहीं है तो वहाँ अभी पानी की बहुत बड़ी समस्या है। सवाल: आपके यहां पर पानी की शिकायत आई है क्या? जवाब: हां जी, आई है नंदनबाग में हमने बोला भी है कि शिकायत भी की है और त्वरित उसका निराकरण भी हो गया है और कुछ जगह चल रहा है, काम चल रहा है। सवाल: अगले छह महीने का आपका रोडमैप क्या है? जवाब:अभी ड्रेनेज डालना बाकी है। अभी वहां पर बहुत जगह है और नर्मदा का मतलब जो लाइन है और बोरिंग है, बोरिंग पर लाइन डालनी है, जो बोरिंग हमने करवाई है। ये खबर भी पढ़ें… एमआईसी सदस्य और वार्ड 32 के पार्षद राजेंद्र राठौड़ से सीधी बात इंदौर के हर वार्ड में क्या वास्तव में विकास हो रहा है और जनता उसे किस नजर से देखती है। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर शुरू कर रहा है विशेष सीरीज ‘वार्ड टॉक’। इस सीरीज में पार्षदों के दावों के साथ-साथ जनता की राय, अधूरे काम और भविष्य की जरूरतों को भी सामने रखा जाएगा। आज के एपिसोड में हम पहुंचे हैं वार्ड क्रमांक 32, जहां से पार्षद और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ हैं। क्या काम पूरे हुए, क्या अभी बाकी हैं और जनता 10 में से कितने अंक देती है—पढ़िए वार्ड के कामकाज का पूरा लेखा-जोखा।पूरी खबर पढ़ें