गोंडा में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, बॉडी के ऊपर से निकला पहिया

गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-अयोध्या मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है यह घटना देर शाम करीब 6:50 बजे पूरे गुलाब सिंह गांव के पास हुई है। दर्जीकुंआ तिराहे से सामान लेकर वीरपुर बिसेन गांव जा रहे 45 वर्षीय नारायण दत्त मिश्र को अयोध्या की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन के पहिए के नीचे आने से नारायण दत्त मिश्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस हादसे के बाद गोंडा-अयोध्या हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक नारायण दत्त मिश्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है देहात कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों को कार्यवाही को लेकर के आश्वासन दिया गया है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपुर बिसेन निवासी 45 वर्षीय नारायण दत्त मिश्र पुत्र जग प्रसाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नारायण दत्त मिश्र सामान लेकर अपने गांव जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।