अवध केसरी सेना प्रमुख ने रक्षामंत्री पर की अभद्र टिप्पणी:कहा-रक्षामंत्री का जितना भी भाषण उठाकर सुनो ना एकदम खून खौल उठता है

गोंडा जिले के अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर एक विवादित टिप्पणी की है। यह टिप्पणी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए की, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दैनिक भास्कर संवाददाता से फोन पर बातचीत में ठाकुर नीरज सिंह ने बताया कि उन्होंने यह बयान आरक्षण के मुद्दे पर दिया है। उनके अनुसार, रक्षा मंत्री ने पहले कहा था कि अगर आरक्षण खत्म होगा तो उनका एक-एक खून का कतरा बह जाएगा। नीरज सिंह ने रक्षा मंत्री के इस बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि कौन सा आरक्षण खत्म होने जा रहा है, जो इस तरह का बयान देकर समाज में विरोध पैदा किया जा रहा है। अपने वायरल वीडियो में ठाकुर नीरज सिंह ने राजनाथ सिंह के जन्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा रक्षामंत्री का जितना भी भाषण उठाकर सुनो ना एकदम खून खौल उठता है। ​ऐसा लगता है कि ये क्षत्रिय कुल में जन्म तो लिए हैं लेकिन कहीं न कहीं इसका रक्त जो है ना वो क्षत्रिय रक्त नहीं है। अब वो रक्त क्या है अभी मैं अगर कह दूँगा तो कहीं न कहीं लोगों को बुरा लगेगा लेकिन ये ओरिजिनल क्षत्रिय नहीं है। आगे कहा कि इनकी आवाज जैसे फंटे बांस जैसी है। एकदम चर्र-चर्र की आवाज़ ऐसा साउंड इसमें आता है कि जैसे सुनो ना इसकी आवाज़ तो जैसे फटे हुए बाँस के जैसे इसकी आवाज़ लगती है। ये क्षत्रिय कुल में जन्म लेकर पूरे कुल को कलंकित कर दिया है।"