होली के पर्व को लेकर अयोध्या में खाद्य विभाग सतर्क:खाद्य विभाग ने दुकानों में साफ-सफाई और केवल शुद्ध उत्पाद बेचने की अपील की

4 मार्च को होली के पावन पर्व को लेकर खाद्य विभाग ने अयोध्या में अभी से अपनी कमर कस ली है, ताकि त्योहारों में आपकी सेहत से कोई समझौता न हो! विभाग खास तौर पर बाहर से आने वाले खोया और नमकीन की गुणवत्ता पर पैनी नज़र रखा जा रहा है। इनकी मांग होली के दौरान कई गुना बढ़ जाती है। चेकिंग अभियान 25 तारीख से शुरू हो जाएगा खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों में साफ-सफाई रखने और केवल शुद्ध उत्पाद बेचने की अपील की है। यह जनहित में चलाया जा रहा अभियान 25 तारीख से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए आयुक्त और जिलाधिकारी द्वारा विशेष टीमें गठित की जाएंगी। वही खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अधिकारी, मानिकचंद ने बताया कि उनकी टीमें पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं। वे यह पता लगा रहे हैं कि त्योहारों में किन चीज़ों की खपत ज़्यादा होती है और उनका स्रोत क्या है, ताकि कोई भी अशुद्ध या मिलावटी सामग्री बाज़ार तक न पहुँच सके।