लखनऊ में फरवरी में 5 डिग्री बढ़ा पारा:दिन के साथ रात में भी बढ़ी गर्मी, अब 30 डिग्री के ऊपर जाएगा पारा

लखनऊ में अब तापमान लगातार बढ़ने लगा है। 1 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़त हुई है। 1 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। 16 फरवरी को अधिकतम 28.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही। सुबह और शाम के समय में हल्की गुलाबी ठंड का असर है। जबकि दोपहर में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही के कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी को छिटपुट बारिश के साथ अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का असर लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में भी बना रहेगा। वहीं, 1 सप्ताह के अंदर लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है।

Feb 17, 2026 - 06:53
 0  4