लिव-इन में रखा, गर्भ ठहरने पर जबरन दवा खिलाई:शादी के बाद 5 लाख दहेज मांगा, तेजाब से जलाने की धमकी

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद 5 लाख रुपए दहेज मांगे। नहीं देने पर तेजाब से जलने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक 17 फरवरी 2023 को इंस्टाग्राम के जरिए बांदा के बिसंडा निवासी शिव हनुमान पटेल से जान-पहचान हुई। बातचीत बढ़ी तो युवक लखनऊ आया और लेखराज मार्केट के पास किराये का कमरा लेकर साथ रहने लगा। करीब डेढ़ साल तक दोनों लिव-इन में रहे। इस दौरान शादी का भरोसा दिया जाता रहा। दीपा का आरोप है कि गर्भ ठहरने की जानकारी देने पर आरोपी भड़क गया। मारपीट की और जेब से दवा निकालकर जबरन खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया। होश आने पर युवक फरार मिला। बाद में बिसंडा थाने में शिकायत के बाद पुलिस दबाव में मंदिर और फिर कोर्ट मैरिज हुई। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपए नकद, टीवी, फ्रिज, एसी और गहनों की मांग शुरू कर दी। दहेज न लाने पर अलग कमरे में रखा गया और प्रताड़ना बढ़ गई। विरोध करने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी गई। डरकर युवती ने भाई को बुलाया, जिसके साथ उसे मायके भेज दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने साफ कहा दहेज लाओ, तभी वापसी होगी। पीड़िता ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।