स्काई पॉवर प्लांट के बाहर ट्रक और माजदा से 29 टन कबाड़ जब्त किया

भास्कर न्यूज | रायगढ़ खरसिया के स्काई पॉवर प्लांट के बाहर खड़े ट्रक और माजदा वाहन में लोड 29 टन कबाड़ पुलिस ने जब्त किया है। कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पॉवर प्लांट गेट के बाहर तीन संदिग्ध वाहनों में अवैध कबाड़ लोड कर खड़ा किया गया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की जांच की। वाहन क्रमांक सीजी 13 एन 7028 में चालक कुंभकरण सिदार मिला। उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच में वाहन और उसमें लदा सामान नियमानुसार परिवहन के लिए पाया गया, जिस पर वाहन को जाने दिया गया। वहीं ट्रक ओआर 06 एच 7626 और माजदा वाहन सीजी 13 एजेड 0819 में भारी मात्रा में कबाड़ लदा मिला, लेकिन मौके पर कोई चालक या संबंधित व्यक्ति मौजूद नहीं था। दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर इन वाहनों और कबाड़ के संबंध में वाहन स्वामी और संपत्ति के खिलाफ थाना खरसिया पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।