बैटरी दुकान में लगी आग, उपकरण-सामान जला

भास्कर न्यूज | बेमेतरा रविवार दोपहर बेमेतरा-कवर्धा मार्ग स्थित नवागढ़ चौक के पास एक बैटरी दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना इमरान बैटरी दुकान की है, जो नेशनल हाईवे किनारे स्थित है। आग की लपटें उठते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के भीतर से धुआं और आग निकलती देख लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका बेमेतरा की दमकल टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। तब तक दुकानदार और आसपास के लोग बाल्टियों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट या बैटरियों में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दुकानदार ने तत्काल विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना टल गई। हाईवे किनारे स्थित दुकान में आग लगने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते रहे।