मंत्री रामविचार नेताम मंच पर पैर फैलाकर बैठे दिखे, VIDEO:मनेंद्रगढ़ में था सुशासन तिहार कार्यक्रम, कांग्रेस बोली- इस तरह बैठना सही नहीं

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में आयोजित 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम मंच पर रखी टेबल पर पैर फैलाकर बैठे नजर आए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्री के इस अंदाज को गरिमा के खिलाफ बताया है। दरअसल, 8 मई को मनेंद्रगढ़ में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी शामिल हुए। इस दौरान वे टेबल पर पैर फैलाकर बैठे दिखे। उस समय शिविर में अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर मौजूद थे। विपक्ष ने जताई आपत्ति वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने मंत्री के बैठने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित कार्यक्रम में इस तरह बैठना उचित नहीं है। पारसनाथ राजवाड़े ने साधा निशाना कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि जहां अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रही हो, वहां जनप्रतिनिधि का इस तरह बैठना गरिमापूर्ण नहीं माना जा सकता। मामले को लेकर अब तक मंत्री रामविचार नेताम या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Jun 10, 2026 - 10:47
 0  0