जिले के 4 सड़क हादसों में 12 से ज्यादा घायल:कई की हालत गंभीर में हायर सेंटर रेफर, एक युवक की मौत

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और हायर सेंटर रेफर किया गया है। पहली घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के मवई चौराहा मार्ग पर हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवरा मवई थाना क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार पुत्र राम गुलाम के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद तौसीफ पुत्र मोहम्मद नईम, अजय पुत्र राम तीरथ निवासी आलियाबाद, बाराबंकी, अनिल कुमार पुत्र हृदय लाल निवासी भिटरिया सुमेरगंज, बाराबंकी) और शुभम पुत्र जगदीश निवासी आलियाबाद, बाराबंकी शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव-खण्डासा मार्ग पर हुई, जहां बारात जा रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। बताया गया कि आगे चल रही बोलेरो के अचानक रुकने से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तीसरी घटना हैरिग्टनगंज-शाहगंज मार्ग पर हुई, जहां एक बाइक सवार सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गया। घायल सीताराम बल्दीराय थाना क्षेत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। चौथी घटना अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर हुई, जहां बैटरी ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर से कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।