ग्रेटर नोएडा- नितिन हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़:दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, अबतक कुल 5 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के नितिन हत्याकांड बुधवार-गुरुवार की बीच रात दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईकोटेक वन थाना पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी सचिन और लुक्सर गांव निवासी विपिन उर्फ कल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और एक गाड़ी बरामद की है। मुठभेड़ देर रात इमलिया कट पर हुई, जब ईकोटेक वन पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घबरा गए और गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इसी दौरान गोली लगने से वे घायल हो गए। आरोपियों ने लुक्सर गांव में नितिन नाम के युवक की घर के बाहर पत्नी के सामने हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गोली चलाते हुए दिखाई दिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अब-तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार पत्नी श्वेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की थीं। इस मामले में पुलिस ने 23 फरवरी की रात मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी जीते को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अतिरिक्त, दो अन्य आरोपियों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया था। अब इन दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ, पुलिस इस हत्याकांड में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।