बेटे ने पिता की हत्या कर शव जलाया:इटावा में एक महीने पहले कोठरी में मिला था जला शव, जमीन और पैसा बनी वजह

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के निलोई गांव में 78 वर्षीय मुन्ना लाल का शव खेत की ट्यूबवेल कोठरी में जला हुआ मिला। मृतक के बेटे गजराज सिंह ने शुरू में अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई। 24 जनवरी की सुबह गजराज सिंह ने कोठरी से धुआं निकलता देखा और अंदर जाकर पिता का शव पाया। शव का ऊपरी हिस्सा सुरक्षित था जबकि निचला हिस्सा जल चुका था। मौके पर खून के निशान और खून सना डंडा भी मिले। गजराज ने उसी दिन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। जमीन और कर्ज विवाद में पाला गुस्सा जांच में पता चला कि गजराज बेरोजगार और शराबी था, उसके ऊपर कई लोगों का कर्ज था। उसने अपने पिता की जमीन बेचने की कोशिश की, लेकिन मुन्ना लाल ने मना कर दिया। पिता-पुत्र के बीच जमीन और कर्ज को लेकर झगड़े होते रहते थे। हत्या के बाद शव पर लगाया आग, मामला बनाना चाहा हादसा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 25-26 जनवरी की रात गजराज ने डंडे से अपने पिता पर हमला कर हत्या की। इसके बाद शव को बिस्तर पर लिटाकर ऊपर बोरी और रजाई रखकर आग लगा दी, ताकि मामला हादसा लगे। जांच के आधार पर पुलिस ने गजराज सिंह को निलोई गांव से गिरफ्तार कर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के खुलासे के बाद पूरे गांव में हैरानी और आक्रोश का माहौल है।