बिजनौर में बाइक चोर गिरफ्तार:चोरी की गई दो बाइकें बरामद, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आलमपुर नीला निवासी गुरुदेव पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी को सिविल लाइन निवासी परवेंद्र कुमार ने अपनी बाइक संख्या यूपी 20एएल 9884 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में अज्ञात के खिलाफ मु0अ0सं0 149/2026 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह, मौहल्ला जाटान घेर रामबाग निवासी सत्यम पुत्र भवर सिंह ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यम ने बताया कि उन्होंने आरोपी गुरुदेव पुत्र हीरा सिंह को उनकी मोटरसाइकिल UP20CQ1445 चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली शहर में मु०अ०सं० 150/2026 धारा 303(2)/317 (2) के तहत एक और मामला पंजीकृत किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुदेव को उपरोक्त दोनों मामलों से संबंधित चोरी की हुई दोनों मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक मोटरसाइकिल (UP20AL9884) गुरुदेव की निशानदेही पर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।