पन्ना में होटल के बाहर फायरिंग:दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते चलाई थी गोलियां

पन्ना पुलिस ने अशोका होटल के बाहर फायरिंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते 8 मार्च की रात होटल के सामने हवाई फायर किए थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। यह घटना 8 मार्च की रात करीब 11 बजे हुई। तीन नकाबपोश युवक एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अशोका होटल के बाहर पहुंचे। होटल मैनेजर विवेक शुक्ला के अंदर जाने के तुरंत बाद, बदमाशों ने होटल के गेट और आसमान की तरफ 4-5 राउंड फायरिंग की। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। हरिजन एक्ट में मामला दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील यादव और दीपक सिंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि होटल मालिक और कर्मचारियों ने पहले उनके खिलाफ 'हरिजन एक्ट' के तहत मामला दर्ज कराया था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने और अपना दबदबा कायम करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। घेराबंदी कर पकड़ा घटना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने 15 मार्च को घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अवैध देशी कट्टे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 400 रुपये बताई गई है। ​जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी ​पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।