MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:होटल के बाहर से रिसेप्शनिस्ट का अपहरण, 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, महिला के शरीर में पुरुषों के क्रोमोसोम

MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. LPG सिलेंडर के लिए धूप में भटक रहे लोग; होटलों का मेन्यू बदला, ठेले-रेहड़ियां बंद मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से होटलों के चूल्हे ठंडे हैं तो आम आदमी को धूप में घंटों पसीना बहाना पड़ रहा है। भोपाल में शीबा खान ने कहा- एक हफ्ते से भटक रही हूं। फोन पर 13 मार्च को डिलीवरी का मैसेज तो आ गया, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों के यहां खाना बनाने को मजबूर हैं। वहीं, इटारसी में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और सिलेंडरों की कमी पर कटाक्ष करने के लिए नाले में गैस पाइप डालकर चूल्हा जलाया। उधर, प्रदेशभर के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टॉरेंट्स को रविवार को भी कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले। भोपाल और इंदौर के कई होटलों ने अपना मेन्यू छोटा कर दिया है। रेहड़ियां और ठेले पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे दिहाड़ी दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. सामाजिक सहायता पेंशन नहीं बढ़ेगी; MP के 22 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स निराश केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स निराश हैं। हालांकि, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि नीति आयोग और अन्य मूल्यांकन अध्ययनों ने सहायता राशि में वृद्धि करने और भुगतान प्रणाली को मजबूत करने की सिफारिश की थी। अध्ययनों में यह भी पाया गया कि लाभार्थी इस पेंशन का उपयोग मुख्य रूप से भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी अनिवार्य जरूरतों के लिए कर रहे हैं। इसके बावजूद, सरकार ने फिलहाल राशि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. राजगढ़ में कुएं में मिला महिला का शव, बेटी बोली- पापा और दादा-दादी ने मां को मार डाला राजगढ़ जिले के दोलाज गांव में रविवार सुबह कुएं में 45 वर्षीय ललिता बाई का शव मिला। ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो वहां साड़ी और जूते दिखे। शक होने पर उन्होंने कुएं में झांककर देखा, तो अंदर ललिता का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मां ललिता बाई का शव देखते ही उसकी बेटी गायत्री बिलख पड़ी। वह शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान उसने रोते हुए अपने पिता, दादा और दादी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा- मेरे पापा को जिंदगी भर की जेल होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही मेरी मम्मी की हत्या की है। खिलचीपुर टीआई उमाशंकर मुकाती ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. ग्वालियर में होटल रिसेप्शनिस्ट का कार से अपहरण; शहरभर में घुमाया, मारपीट की…फिर छोड़ा ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में होटल के बाहर खड़े एक रिसेप्शनिस्ट का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे कार में बैठाकर शहरभर में घुमाते हुए मारपीट की। बाद में गोविंदपुरी रोड पर छोड़कर फरार हो गए। । घटना 12 मार्च की रात करीब 1:30 बजे गायत्री विहार स्थित बागवान होटल के बाहर की है। सेमरा गांव निवासी श्यामू राणा होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करता है। वह अपने दोस्तों के साथ होटल के गेट पर खड़ा था, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार आकाश राणा, हिमांशु राणा, कुनाल राणा और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 5. शादी समारोह में 4.80 लाख रुपए से भरा बैग चोरी, स्टेज पर चढ़कर नाबालिग ले गया इंदौर में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग ने लाखों रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना के दो दिन बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें वह बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना पुलिस ने 67 वर्षीय हरीश कुमार झा निवासी विजयनगर की शिकायत पर 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी का मामला दर्ज किया है। हरीश झा ने बताया कि 12 मार्च को मिलन सुंदरम गार्डन में उनके बेटे इंद्रजीत झा की शादी का रिसेप्शन था। समारोह के दौरान ग्रे-ब्लैक रंग के बैग में पर्स, एटीएम कार्ड और करीब 4 लाख 80 हजार रुपए नकद रखे हुए थे, जिसे कोई चुराकर ले गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. अगले 4 दिन तक 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बादल, बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर लगातार जारी रहेगा। 12 जिलों में 18 मार्च तक आंधी-बारिश हो सकती है। इससे पहले नर्मदापुरम में तीव्र लू का असर देखा गया। यहां दिन का पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। वहीं, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन से भी गर्म जबलपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. सनातन क्रिकेट लीग में ठगी की कोशिश, VIP पास दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया पर मांगे रुपए इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चल रहे सनातन क्रिकेट लीग को लेकर सोशल मीडिया पर ठगी के मामले सामने आए हैं। इस लीग का आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। इसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व, क्रिकेट प्रेमियों से वीआईपी पास और अन्य एंट्री पास दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। सोशल मीडिया के अ

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:होटल के बाहर से रिसेप्शनिस्ट का अपहरण, 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, महिला के शरीर में पुरुषों के क्रोमोसोम
MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. LPG सिलेंडर के लिए धूप में भटक रहे लोग; होटलों का मेन्यू बदला, ठेले-रेहड़ियां बंद मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से होटलों के चूल्हे ठंडे हैं तो आम आदमी को धूप में घंटों पसीना बहाना पड़ रहा है। भोपाल में शीबा खान ने कहा- एक हफ्ते से भटक रही हूं। फोन पर 13 मार्च को डिलीवरी का मैसेज तो आ गया, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों के यहां खाना बनाने को मजबूर हैं। वहीं, इटारसी में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और सिलेंडरों की कमी पर कटाक्ष करने के लिए नाले में गैस पाइप डालकर चूल्हा जलाया। उधर, प्रदेशभर के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टॉरेंट्स को रविवार को भी कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले। भोपाल और इंदौर के कई होटलों ने अपना मेन्यू छोटा कर दिया है। रेहड़ियां और ठेले पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे दिहाड़ी दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. सामाजिक सहायता पेंशन नहीं बढ़ेगी; MP के 22 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स निराश केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे मध्य प्रदेश के करीब 22.5 लाख बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनर्स निराश हैं। हालांकि, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि नीति आयोग और अन्य मूल्यांकन अध्ययनों ने सहायता राशि में वृद्धि करने और भुगतान प्रणाली को मजबूत करने की सिफारिश की थी। अध्ययनों में यह भी पाया गया कि लाभार्थी इस पेंशन का उपयोग मुख्य रूप से भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी अनिवार्य जरूरतों के लिए कर रहे हैं। इसके बावजूद, सरकार ने फिलहाल राशि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. राजगढ़ में कुएं में मिला महिला का शव, बेटी बोली- पापा और दादा-दादी ने मां को मार डाला राजगढ़ जिले के दोलाज गांव में रविवार सुबह कुएं में 45 वर्षीय ललिता बाई का शव मिला। ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो वहां साड़ी और जूते दिखे। शक होने पर उन्होंने कुएं में झांककर देखा, तो अंदर ललिता का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मां ललिता बाई का शव देखते ही उसकी बेटी गायत्री बिलख पड़ी। वह शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान उसने रोते हुए अपने पिता, दादा और दादी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा- मेरे पापा को जिंदगी भर की जेल होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही मेरी मम्मी की हत्या की है। खिलचीपुर टीआई उमाशंकर मुकाती ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. ग्वालियर में होटल रिसेप्शनिस्ट का कार से अपहरण; शहरभर में घुमाया, मारपीट की…फिर छोड़ा ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में होटल के बाहर खड़े एक रिसेप्शनिस्ट का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे कार में बैठाकर शहरभर में घुमाते हुए मारपीट की। बाद में गोविंदपुरी रोड पर छोड़कर फरार हो गए। । घटना 12 मार्च की रात करीब 1:30 बजे गायत्री विहार स्थित बागवान होटल के बाहर की है। सेमरा गांव निवासी श्यामू राणा होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करता है। वह अपने दोस्तों के साथ होटल के गेट पर खड़ा था, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार आकाश राणा, हिमांशु राणा, कुनाल राणा और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 5. शादी समारोह में 4.80 लाख रुपए से भरा बैग चोरी, स्टेज पर चढ़कर नाबालिग ले गया इंदौर में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग ने लाखों रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना के दो दिन बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें वह बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना पुलिस ने 67 वर्षीय हरीश कुमार झा निवासी विजयनगर की शिकायत पर 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी का मामला दर्ज किया है। हरीश झा ने बताया कि 12 मार्च को मिलन सुंदरम गार्डन में उनके बेटे इंद्रजीत झा की शादी का रिसेप्शन था। समारोह के दौरान ग्रे-ब्लैक रंग के बैग में पर्स, एटीएम कार्ड और करीब 4 लाख 80 हजार रुपए नकद रखे हुए थे, जिसे कोई चुराकर ले गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. अगले 4 दिन तक 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बादल, बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर लगातार जारी रहेगा। 12 जिलों में 18 मार्च तक आंधी-बारिश हो सकती है। इससे पहले नर्मदापुरम में तीव्र लू का असर देखा गया। यहां दिन का पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। वहीं, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन से भी गर्म जबलपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. सनातन क्रिकेट लीग में ठगी की कोशिश, VIP पास दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया पर मांगे रुपए इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चल रहे सनातन क्रिकेट लीग को लेकर सोशल मीडिया पर ठगी के मामले सामने आए हैं। इस लीग का आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। इसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व, क्रिकेट प्रेमियों से वीआईपी पास और अन्य एंट्री पास दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उनके पास नेहरू स्टेडियम में बैठने के आधिकारिक वीआईपी पास उपलब्ध हैं और पैसे देने पर विशेष व्यवस्था के साथ प्रवेश दिलाया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए संयोगितागंज पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… पॉजिटिव खबर 8. जबलपुर के इस गांव में LPG की टेंशन नहीं, 75% घरों में बायोगैस से जल रहे चूल्हे देशभर में LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच जहां कई शहरों में लोग परेशान हैं, वहीं जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर बंदरकोला गांव में रसोई गैस की टेंशन नहीं है। करीब 400 मकानों वाले इस गांव में अधिकांश घरों की रसोई LPG सिलेंडर से नहीं, बल्कि गोबर से बनने वाली बायो गैस से चल रही है। गांव के लगभग 75 प्रतिशत परिवारों ने अपने घरों में बायो गैस प्लांट लगा रखा है। बंदरकोला गांव में गोबर गैस की शुरुआत पूर्व सरपंच अजय पटेल ने की थी। उन्होंने वर्ष 2013 में सबसे पहले अपने घर में इसका प्लांट लगाया। घर में गाय होने के कारण गोबर की पर्याप्त उपलब्धता थी, जिससे प्लांट आसानी से चलने लगा। धीरे-धीरे यह पहल पूरे गांव में फैल गई। यह गांव स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर… खबर जरा हटके 9. पत्नी के शरीर में पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम, डिफेंस अधिकारी पति ने कहा- उम्रभर साथ निभाऊंगा शादी के दो साल बाद भी संतान नहीं होने पर डिफेंस अधिकारी ने इलाज शुरू कराया तो एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि पत्नी के शरीर में सामान्य महिलाओं की तरह XX क्रोमोसोम नहीं, बल्कि पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम हैं। बाहरी रूप से महिला पूरी तरह सामान्य दिखाई देती है, लेकिन शरीर के अंदर ओवरी की जगह अविकसित अंडकोष थे। इस स्थिति से दंपती को गहरा सदमा लगा। बाद में उन्होंने एम्स भोपाल में विशेषज्ञों से इलाज कराया, जहां दो चरणों में सर्जरी कर समस्या का समाधान किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इस स्थिति में दंपती के लिए प्राकृतिक रूप से संतान होना संभव नहीं है। ऐसे में दंपती ने भविष्य में बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। पढे़ं पूरी खबर… कल का बिग इवेंट 10. कृषि वर्ष की तैयारियों को लेकर भोपाल में मंत्री-विधायकों की बैठक भोपाल के ठाकरे सभागार में सोमवार को कृषि वर्ष की तैयारियों को लेकर मंत्रियों और विधायकों की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।