ग्वालियर में 25 साल के युवक की हत्या का खुलासा:आरोपी बोला- दोस्त को शराब पिलाकर सेक्स किया, झगड़ने लगा तो नाले में धक्का दे दिया

ग्वालियर में चार दिन पहले हुई एक युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। मृतक और हत्या का आरोपी होमोसेक्सुअल थे। मृतक के दोस्त ने उसे शराब पिलाकर खाना खिलाया और फिर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिस पर आरोपी ने दोस्त को निर्वस्त्र अवस्था में ऊपर से नाले में धक्का दे दिया। नाले में गिरने से युवक को सिर में चोट लगी और वह वहीं गिरकर रह गया। हत्या करने के बाद आरोपी चुपचाप वहां से निकलकर मंडी लौट आया और काम में लग गया। घटना 11 मार्च की रात 8:45 बजे हुई थी। 13 मार्च को नाले में नग्न शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले, तो देखा कि घटना की शाम नाले की ओर दो युवक गए थे, लेकिन लौटते समय केवल एक ही दिखाई दिया। लौटकर आने वाले को गिरफ्तार करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान हुए विवाद ने हत्या को जन्म दिया।
दो दिन पहले नाले में मिला निर्वस्त्र शव शहर के जनकगंज में लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पीछे नाले में एक युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा होने की सूचना 13 मार्च की दोपहर को मिली। इस पर टीआई जनकगंज अतुल सोलंकी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकालवाया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शव गल चुका था, इसलिए चेहरा साफ नहीं था और सिर पिलपिला हो गया था। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया और लाश की पहचान करना चुनौती बन गया। छानबीन में पता चला कि मृतक, गोल पहाड़िया तिघरा रोड का रहने वाला 31 वर्षीय मोनू गौड़ पुत्र राजू गौड़ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की बहन और भाई ने उसकी पहचान की। जांच में पता चला कि वह 11 मार्च से घर नहीं आया था। लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी पहुंची पुलिस, खुला होमोसेक्सुअल का राज शिनाख्त होने के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक पल्लेदार था और लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में काम करता था। जब पुलिस पुरानी सब्जी मंडी पहुंची, तो दबी जुबान में उन्हें पता चला कि मृतक मोनू गौड़ होमोसेक्सुअल था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के निर्वस्त्र मिलने की घटना पर अनहोनी की आशंका जताई। इसी बीच पुलिस को शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें यह भी पता चला कि मृतक होमोसेक्सुअल था और उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। CCTV फुटेज से हुई हत्या आरोपी की पहचान जब पुलिस को पता चला कि मृतक 11 मार्च से गायब है, तो उन्होंने CCTV कैमरे खंगाले। 11 मार्च की शाम 6:26 बजे घटना स्थल के पास पुरानी सब्जी मंडी में दुकान के ऊपर से होते हुए दो युवक नाले की तरफ जाते नजर आए। एक युवक काले रंग का पेंट और शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा लाल रंग की टी-शर्ट और काले पेंट में था। पुलिस ने फुटेज आगे देखे तो रात 8:45 बजे काले पेंट-शर्ट वाला युवक वापस आ गया, लेकिन दूसरा युवक लौटकर नहीं आया। फुटेज जांच में पता चला कि जो लौटकर नहीं आया वह मोनू गौड़ था। वापस आने वाले युवक की पहचान के लिए पुलिस ने फुटेज सब्जी मंडी में दिखाई, जिससे पता चला कि वह मोनू गौड़ के साथ रहने वाला 25 वर्षीय करन पाल उर्फ लल्ला, पुत्र नंदलाल पाल, निवासी संजय नगर पानी की टंकी है। पुलिस जब मंडी पहुंची, तो आरोपी वहीं बैठा मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। मोनू को शराब पिलाई, सेक्स किया, झगड़ा होने पर नाले में फेंक दिया पुलिस की पूछताछ में आरोपी करन पाल ने बताया कि 11 मार्च को दोनों नाले के पास बैठकर शराब पी और बाद में खाना खाया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाए। सेक्स के दौरान दोनों में बहस हुई, जिस पर करन पाल ने मोनू को ऊपर से नाले में धक्का दे दिया। मोनू बिना कपड़ों के सिर के बल नाले में गिरा। सिर किसी पत्थर से टकराया और वह वहीं गिरकर रह गया। इसके बाद करन पाल ने कपड़े पहनकर वहां से भाग गया। शुक्रवार को जब मोनू की लाश नाले में मिली, तो वह बुरी तरह डर गया और भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस बोली- विवाद के बाद हुई हत्या सीएसपी लश्कर मनीष यादव ने बताया कि आरोपी करन पाल और मृतक मोनू गौड़ के बीच दोस्ताना संबंध थे। घटना वाले दिन दोनों ने शराब पी और खाना खाया। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाए। इसी दौरान विवाद हुआ, जिस पर आरोपी ने मृतक को नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।