सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही, सभी जनपदों में भी 9 दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 'संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि' थीम पर आधारित है। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' नामक वार्षिक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पिछले 9 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  1