मऊगंज के बनपाड़र गांव में खेतों तक पहुंची लपटें,:ट्रांसफार्मर से गिरी थी चिंगारी, दमकल ने पाया काबू

मऊगंज जिले के बनपाड़र गांव में रविवार दोपहर एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के खेतों तक लपटें पहुंच गईं। इस घटना में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर से उठीं तेज लपटें और चिंगारियां तेजी से फैलती हुई पास के खेतों तक जा पहुंचीं। खेतों में खड़ी फसल तक आग पहुंचने से किसानों में दहशत फैल गई और ग्रामीण तत्काल मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना तुरंत पुलिस डायल 112 पर दी गई। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया, हालांकि तब तक कुछ खेतों की फसल आग की चपेट में आ चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन के साथ एक दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान तेज किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़े पैमाने पर होने वाला नुकसान टल गया।